लेखनी प्रतियोगिता -20-Dec-2021- मन में प्यार जरूरी है
विषय :- मन में प्यार जरूरी हैं
कोई भी हो रिश्ता उसमें सम्मान जरूरी है
रिश्ता निभाने को मन में प्यार जरूरी है
प्यार बिना जिंदगी होती है यहाँ अधूरी,
अधूरापन दूर होगा विश्वास जरूरी है |
डोर जो बंधी हो जग में प्यार से
खालीपन को पाट देना प्यार से,
जिंदगी में रिश्तो की रहे महक
अहंकार को तोड़ देना प्यार से |
बगिया में फूलों की महक जरूरी है,
आंगन में बच्चों की किलकारी जरूरी है,
नई पौध को प्यार से सींचो तुम,
उनमें संस्कारों की रोंप जरूरी है |
गृहस्थी में रंगों की बौछार जरूरी है,
हंसी की खिलखिलाहट यहाँ जरूरी है,
जीवन सुख दुख का हैं एक मेला,
रिश्ते में यहाँ समर्पण जरूरी हैं |
निगाहों से भी यहां बातें हो जाती ,
खामोश लबों की समझ जरूरी हैं,
मन में प्यार हो तो इबादत बन जाता ,
जिंदगी में यहाँ इबादत जरूरी हैं ||
प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा दिल्ली
भी हो रिश्ता उसमें सम्मा
Abhinav ji
21-Dec-2021 08:55 AM
Nice very nice
Reply
Shrishti pandey
20-Dec-2021 11:52 PM
Nice one
Reply
Swati chourasia
20-Dec-2021 08:04 PM
Very beautiful 👌
Reply
Shikha Arora
20-Dec-2021 08:10 PM
Thank u ji 🙏
Reply